कोरोना /CORONA - हिन्दी Inclinde

Tuesday, March 31, 2020

कोरोना /CORONA

corona , corona se bachne ke upay,
corona



घातक तूफान से जूझ रही दुनिया ये सारी ,

सुरसा सी मुख फ़ैलय बढ़ रही ये महामारी |
न घबराइये इससे आत्मानुशासित बस रहिये ,
केवल एहतियात से सम्भव है सुरक्षा हमारी |

सामाजिक दूरी रखिये , न कि भावात्मक दूरी ,
हो एक  दूजे के मध्य अल्पिष्ठ दो मीटर की दूरी |
स्वच्छता और स्वास्थ्य पर ध्यान रखिये सदा ,
इस पहर के लिये एहतियात है जरूरी |

जान है तो जहान है का भाव समझिये ,
आप अपने घरो मे सुरक्षित रहिये |
न व्यर्थ करो बहुमूल्य समय सलाह  ये मानो ,
अपनो संग मनोरंजन और अध्धयन भी करिये |

दे रहा  घाव गहरा जैसे समुन्दर ,
न करिये खता कोई रहिये घरो के अन्दर |
है रखना धैर्य , हौसला बरकरार हम सब को ,
पराजित होगा कोरोना बनेगे हम सिकन्दर |
          अरुण पाल - अमेठी 

Share with your friends

Add your opinion
Disqus comments
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done